कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार। 10 फरवरी को शुरू किया गया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत महज चार दिनों में 3 लाख 37 हजार लोगों को कृमि की दवा को खिलाया गया है। वहीं फाइलेरिया की करीब 10 लाख 41 हजार 863 डाइइथाईल, काब्रोमाइट (डीईसी) दवा 4 लाख 31 हजार 448 लोगों को खिलाया गया है। पिछले वर्ष के अभियान के तुलना में अब अभियान के क्रम में दवा के खिलाने का तरीका बदल दिया गया है। इस अभियान को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा स्वयं निगरानी कर रहे हैं। साथ ही प्रभारी सिविल सर्जन सह जिला कीट जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. जय प्रकाश सिंह और कीट जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारियों द्वारा हर दिन गांव और प्रखंड क्षेत्र में जाकर अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में 02 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों (गर्भवती महिला और गंभीर ब...