कोडरमा, अगस्त 2 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चार ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। इस संबंध में हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है। गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल अब धनबाद से दो अगस्त 2025 से 12 अगस्त 2025 तक हर शनिवार और मंगलवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03310 जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन जम्मूतवी से तीन अगस्त 2025 से 13 अगस्त 2025 तक हर रविवार और बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन धनबाद से 1 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक हर शुक्रवार और मंगलवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से 3 अगस्त 2025 से 17 अगस्त 2025 तक हर रविवार और गुरुवार को चलेगी। यह विस्तार विशेषकर त्योहारी और छुट्टियों के मौसम में यात्रियों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.