लखनऊ, मई 16 -- नगर निगम के दस्ते ने शुक्रवार को चार जोनों में एकसाथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जोन दो में राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल से जलालपुर फाटक अंडरपास तक चलाए गए अभियान में काफी सामान जब्त किया गया। 1500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। जोन पांच में जोनल अधिकारी नंद किशोन की देखरेख में अभियान चलाया गया। आनंद विहार कॉलोनी से आलमबाग तक के मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई। जोन-6 में चरक चौराहा से बड़ा टिकैत राय तालाब तक के क्षेत्र में 15 ठेले, 30 बैनर, 15 अस्थायी दुकानें, 2 काउंटर, 11 टेंट मेज और अन्य सामान हटाया गया। जोन-8 में विजयनगर चौराहे से टेंपो स्टैंड तक चले अभियान में 5500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.