फिरोजाबाद, जुलाई 14 -- शादी के बाद पहली बार मायके में आई विवाहिता तीसरे दिन ही घर से लापता हो गई। घटना से परिजन खासे परेशान हैं तो मोहल्ले में भी इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। बेटी के सससुरालीजनों को क्या जवाब दें, यह भी समझ में नहीं आ रहा है। विवाहिता के परिजनों ने घर के निकट ही रहने वाले एक युवक पर विवाहिता को बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी चार जुलाई 2025 को धूमधाम से की थी। हाथरस जनपद में की गई शादी के बाद परिजनों ने बेटी को धूमधाम से विदा किया तो ससुराल में भी घर की दुल्हन की आव-भगत की गई। शादी के बाद ससुराल में चार दिन रुक कर बेटी घर लौटी तो परिवार में भी खुशी का माहौल था। बेटी की ससुराल में नई जिंदगी को लेकर परिजन भी उत्साहित थी। इधर मायके में आने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.