हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित उपनिदेशक सभागार में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि राज्य के चार जिलों में जलागम का मॉडल क्लस्टर प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। जिसके तहत चम्पावत, खटीमा, केदारनाथ व हल्द्वानी में जलागम सुधार के काम किए जाएंगे। राज्य में जलागम के कार्यों को जन आंदोलन और पर्यावरणीय सांस्कृतिक अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। दर्जा राज्यमंत्री कोरंगा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जलागम विभाग तमाम योजनाओं पर कार्य कर रहा है। सरकार जल्द ही राज्य में प्राकृतिक जल स्रोतों की वैज्ञानिक मैपिंग व संरक्षण का कार्य शुरू करने जा रही है। हाइड्रोलॉजिकल डेटा व सेटेलाइट तकनीक से इस कार्य को किया जाएगा। प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण...