आरा, जनवरी 27 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय सहार थाना परिसर में चार चौकीदारों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, सीओ राकेश कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, पूर्व उप प्रमुख वकील साव, समिति सदस्य अजय सिंह सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। इन चौकीदारों में चंद्रदेव यादव, चंद्रावती कुंअर, रामकुमार राय और भूखन यादव शामिल थे। बिहार विधानसभा भवन में सहार के दो समाजसेवी सम्मानित सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के दो समाजसेवियों को बिहार विधानसभा भवन पटना में सम्मानित किया गया। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पाक्षिक जयंती पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में सहार प्रखंड के दुल्लमचक निवासी चंदन कुमार चांद और छोटकी ...