देवरिया, दिसम्बर 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। चार चरणों में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। विधायक खेल स्पर्धा संपंन होने के बाद अब सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन में जिला प्रशासन जुटा है। मुख्य विकास अधिकारी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में 20 दिसंबर से होगा। इसमें ताइक्वांडो, वॉलीबाल, खो-खो और एथलेटिक्स समेत एक दर्जन खेल आयोजित होंगे। तीरदांजी की प्रतियोगता रूद्रपुर के श्रीनेत ग्लोबल स्कूल कन्हौली, रूद्रपुर में होगी। स्पर्धा का समापन और पुरस्कार वितरण 25 दिसंबर को होगा। किस दिन कौन सा खेल होगा आयोजित तिथि खेल 20 दिसंबर ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, खो-खो, ह...