अररिया, फरवरी 7 -- अररिया, निज संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार रात को एनएच 327ई रजोखर के पास एक चार चक्का वाहन पर लदे 126 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर रानीगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड संख्या सात का रहने वाला मो इकबाल पिता बाजील है। उत्पाद अधीक्षक निरंजन झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप किशनगंज से अररिया के रास्ते रानीगंज ले जाया जा रहा है।सूचना के बाद रजोखर चौक पर वाहन जांच शुरू किया गया।जांच के क्रम में महिन्द्रा जायलो नामक चार चक्का वाहन को रोककर जांच की गयी। वाहन पर अलग-अलग ब्रांडों के 126 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार सिंह, रंजीत कुमार व मद्य निषेध सिपाही व सशस्त...