गिरडीह, सितम्बर 5 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के बड़की सरिया गांव में गुरुवार रात चोरों ने तांडव मचाते हुए चार घरों को निशाना बनाया। इन घरों से चोरों ने करीब 08 लाख की नगदी, जेवरात व संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई बड़ी चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गावं के धनेश्वर मंडल के घर से चोरों ने आलमारी तोड़कर ढाई लाख रुपए नगद, तीन भर सोना और बीस भरी चांदी के जेवरात उड़ा लिए। वहीं गोबिंद सोनार के घर से पचास हजार रुपए नगदी की चोरी की गई। संतोष मंडल के घर से दो जोड़ी पायल, दो सोने का लॉकेट और नगदी समेत पचास हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया गया। इसके अलावा सहदेव मंडल के घर से भी चोरों ने पचास हजार नगदी पार कर लिए। ग्रामीणों ने बताया कि चोर देर रात गांव में घुसे और घर के पिछवाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.