हाजीपुर, फरवरी 10 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-2 कोवा मोहम्मदपुर गांव के चार घरों में आग लगने के 36 घंटा बाद भी कोई मुआवजा, राहत सामाग्री न मिलने पर अग्नि पीड़ित लोगों ने नाराजगी जताई हैं और कहा कि रविवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस अगलगी में चार घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया गया। आगलगी की घटना के समय सभी परिवारजन खाना खाकर सो रहे थे। आग की धमक से लोगों की नींद खुली। किसी प्रकार जान बचाकर भागे। घर से कोई सामान नहीं निकाल सके। अगलगी में चंदन सहनी, कंचन सहनी, निरंजन सहनी और दिनेश सहनी के घरों में रखा अनाज, कपड़ा, आभूषण, टीवी, रेफ्रिजरेटर , नगदी सब जल गया। बगल की झोपड़ी में बंधी पांच बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गईं। घटना के बाद से पूरा पर...