रिषिकेष, अगस्त 11 -- भारी बारिश में मलबा आने से सोमवार सुबह ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग बाधित हो गया। इसे चार घंटे बाद आवागमन के लिए खोला जा सका। वहीं दोपहर को ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग नरेन्द्रनगर,फकोट और आगराखाल के समीप मलबा आने से बार-बार बंद होता रहा। पुलिस ने सुबह बदरीनाथ और दोपहर बाद गंगोत्री रूट पर जाने वाले वाहनों को भद्रकाली में रोका। मार्ग बाधित होने से पहाड़ आने-जाने वाले लोगों की दिनभर फजीहत रही। सोमवार सुबह 10 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर शिवपुरी, कौड़ियाला और गूलर के समीप भूस्खलन के कारण मलबा आने से बंद हो गया। एनएच प्रशासन को मार्ग खोलने में चार घंटे से अधिक समय लगा। हाईवे बाधित होने पर पुलिस ने भद्रकाली ऋषिकेश, नरेन्द्रनगर, खाड़ी और देवप्रयाग होकर वाहन श्रीनगर भेजे। इसी रूट से वाहन ऋषिकेश भी पहुंचे। दोपहर दो बजे ऋषिकेश-गंगोत्री रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.