किशनगंज, मार्च 11 -- किशनगंज। संवाददाता होली पर्व को लेकर एहतियातन थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतेंगे। थानाध्यक्ष पर्व में माहौल बिगड़ने की मंशा रखने वाले असामाजिक तत्वों की सूची बनाएंगे। यह निर्देश सोमवार को एसपी सागर कुमार पुलिस सभागार भवन में आयोजित क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को दे रहे थे। एसपी ने कहा कि होली पर्व को लेकर असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। विभिन्न थानों में दर्ज फरवरी माह के कांडों की समीक्षा की गई है। थानावार कांडों की समीक्षा की गई। जिन थानों में कांड लंबित थे उनसे स्प्ष्ट कारण बताने को कहा गया। एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि कांड निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे। नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.