जौनपुर, मार्च 27 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जगजीवन पट्टी गांव के लखनेपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप पर लदे चार गोवंशों सहित एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी तस्कर पुलिस टीम को देख वाहन से कूदकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने हिरासत में लिए गए तस्कर का चलान कर न्यायालय भेज दिया। वाहन को कब्जे में लेकर उस पर लदे चारों गोवंशों को थाने पर तैनात एक चौकीदार के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बदलापुर और खुटहन थाने के बार्डर पर उक्त गांव में कुछ पशु तस्कर पिकअप वाहन पर लाद गोवंश वध के लिए कहीं ले जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अपने साथ उप निरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, धर्मेन्द्र सिंह, सुरेंद्र वर्मा व विजय शंकर यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.