लखनऊ, मार्च 10 -- पुलिस कमिश्नर कोर्ट से सोमवार को चार गैंगस्टर की 4.15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। चारों पर गिरोह बनाकर अपराधिक कृत्यों से यह संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह कार्रवाई तेलीबाग की रहने वाली कमलावती वर्मा, घनश्याम वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा और अनीता वर्मा व उनकी बेटे और बेटियों के खिलाफ की गई है। जारी आदेश के अनुसार तेलीबाग के रहने वाले सुरेश कुमार की पत्नी कमलावती की दो करोड़ 75 लाख सात हजार 206 रुपये की संपत्ति कुर्क की जाएगी। सुरेश की 78,89162 रुपये, अनीत वर्मा की 59,90,347 रुपये और घनश्याम वर्मा की 1,92,120 रुपये की संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस कमिश्नर कार्यालय के मुताबिक कमलावती अपने पति और बेटे घनश्याम वर्मा, बेटी अनीता व अन्य लोगों के साथ गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ लेने के लिए अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.