रुडकी, दिसम्बर 29 -- लंढौरा, संवाददाता। सोमवार को ऊर्जा निगम की टीम ने छापामार अभियान चला कर चार गन्ना कोल्हू समेत 33 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी करने वालो में हड़कंप मचा रहा। सोमवार एसडीओ गुलशन बुलानी, अनुभव सैनी के नेतृत्व में मंगलौर क्षेत्र में छापामार अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 12 गन्ना कोल्हुओं में चैकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान चार गन्ना कोल्हुओं में डायरेक्ट कैबिल डाल कर बिजली चोरी करने के मामले पकड़े गए है। इसके बाद मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा, मोहल्ला मलानपुरा और सर्ज्ञान में अभियान चलाया गया। तीनो मोहल्लों में 29 घरों में बिजली चोरी करने के मामले पकड़े गए हैं। एसडीओ अनुभव सैनी का कहना है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...