बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज बीबीनगर के चार खिलाड़ी प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना भाग्य आजमाएंगे। सभी खिलाड़ियों ने ग़ाज़ियाबाद में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। नगर के प्रतिष्ठित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार व शारीरिक शिक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि विद्यालयी प्रदेशीय प्रतियोगिता 14 से 18 अक्टूबर तक गोरखपुर में आयोजित की जानी प्रस्तावित है। प्रदेश स्तर पर चयनित खिलाड़ियों में सीनियर बालक वर्ग में वरदान सिरोही, अनंत सिरोही, जूनियर वर्ग में आरव चौधरी,सब जूनियर वर्ग में सुभान मलिक का चयन हुआ है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार ने बताया कि चारों खिलाड़ियों ने ग़ाज़ियाबाद के लोनी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.