मेरठ, मार्च 2 -- मेरठ। आगामी 4 मार्च को सुभारती विश्वविद्यालय में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का मंडलीय महासम्मेलन किया जाएगा। व्यापारियों के सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को वार्ता कर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज और भाजपा नेता विनीत शारदा ने बताया कि सोमवार को सुभारती विवि के मांगल्य ऑडिटोरियम में 5000 व्यापारियों का सम्मेलन होने जा रहा है। व्यापार प्रकोष्ठ ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। वार्ता में भंवर सिंह तोमर, अजय गुप्ता, आलोक सिसोदिया, विनोद गुप्ता, अनिल अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, अमित शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...