बदायूं, फरवरी 9 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी-मौलवी सेकेंडरी एवं आलिम सीनियर सेकेंडरी वर्ष 2026 की परीक्षा नौ फरवरी सोमवार से शुरू हो जाएंगी एवं 14 फरवरी के लिए संपन्न होंगी। परीक्षा से संबंधित तैयारियां रविवार के लिए शाम तक जारी रहीं। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करायी जायेगी। आज प्रथम पाली में मुंशी मौलवी का दीनियात (शिया/सुन्नी) एवं द्वितीय पाली में आलिम का दीनियात (शिया/सुन्नी) का पेपर है। मुंशी-मौलवी सेकेंडरी एवं आलिम सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के लिए मदरसा वीर अब्दुल हमीद हायर सेकेंड्री स्कूल सहसवान, मदरसा फातिमा गर्ल्स कॉलेज इस्लामनगर, नकविया गर्ल्स इंटर कॉलेज घंटाघर बदायूं, मदरसा हिरा इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज ककराला के लिए परीक्षा केंद्र बनाया हैं। इन केंद्रों पर दो पालियों में कुल 109...