अमरोहा, फरवरी 19 -- हसनपुर ब्लाक क्षेत्र में चार कृषि तालाबों के निर्माण पर अनुमन्य से अधिक धनराशि व्यय करने का मामला सामने आया है। मनरेगा से यह काम कराया गया। व्यक्तिगत चार कृषि तालाबों पर आठ लाख रुपये खर्च होने थे लेकिन जिम्मेदारों ने दरियादिली दिखाई और 13 लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू हो गई है। मौजूदा बीडीओ से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। बताया जाता है कि आठ लाख रुपये चारों तालाबों पर खर्च होने थे लेकिन 1388117 लाख खर्च कर दिए। इस तरह 588117 रुपये कार्यों पर अधिक व्यय किया गया। कागजों के सत्यापन के समय मामला पकड़ में आया। सीडीओ एके मिश्र के निर्देश पर मामले में जांच शुरू की गई है। पीडी अंबरीश कुमार ने बताया कि चार लोगों के व्यक्तिगत कृषि तालाब खुदवाने पर हसनपुर ब्लाक में अधिक धनराशि खर्च की गई है...