महाराजगंज, फरवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ई-रिक्शा चालक रोडवेज बसों के नहीं चलने का फायदा उठाते हुए अधिक कमाई के चक्कर में जान जोखिम में डालकर लोगों को यात्रा करा रहे हैं। ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान किराये आदि को लेकर यात्रियों से रोज कहासुनी हो रही है। राहगीरों को आगे आकर बीच-बचाव करना पड़ रहा है। जिले के महराजगंज डिपो में 72 बसों का बेड़ा है। इसमें अनुबंधित बसों की संख्या 15 है। पर चालकों की कमी के कारण हर दिन कई बसें वर्कशाप में खड़ी हो जा रही है। जिससे रोडवेज यात्री ई-रिक्शा से यात्रा करने को मजबूर हो जा रहे हैं। पर ऑटो चालकों ने हर दिन अधिक से अधिक कमाई करने के लिए छोटी सी गाड़ी में भी आधा दर्जन से अधिक लोगों को बैठा लिया जा रहा है। वहीं किराया में कोई कटौती नहीं किया जा रहा है। इस बात को लेकर हर दूसरे दिन महराजगंज-फरेन्दा, ...