सिमडेगा, मार्च 19 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड में जिला उद्यान विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त चार किसानों के बीच बुधवार को मधुमक्खी बक्से का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ ज्ञानमणि एक्का, बीएओ ग्लैडसन बारला की उपस्थिति में किसानों के बीच बॉक्से का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि इस पहल से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी और मधुमक्खी पालन से उनका आर्थिक स्तर बेहतर हो सकेगा। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के लिए जिला उद्यान विभाग की सराहना करते हुए किसानों से स प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपनी आय को बढ़ाने का प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन से न केवल किसानों को अतिरिक्त आय हो सकती है, बल्कि यह कृषि उत्पादन को भी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मधुमक्खियों का परागण से फसल उत्पादन में वृद्धि होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.