देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के टाउनहॉल परिसर में 4 करोड़ से अधिक रूपये खर्च कर बना प्रेक्षागृह महज पांच वर्ष में टपकना शुरू हो गया है। अधिक बारिश होने पर प्रेक्षागृह के टीनशेड से अंदर तेजी के साथ पानी टपक रहा है, जिससे प्रेक्षागृह की कुर्सियां भी खराब हो रही हैं। वहीं प्रेक्षागृह के बरामदे की फॉल सीलिंग भी उखड़ कर गिर रही है। टाउनहॉल स्थित प्रेक्षागृह का शिलान्यास वर्ष 2016 में हुआ था, शिलान्यास के बाद 4 करोड़ 21 लाख की लागत से प्रेक्षागृह बनकर तैयार हुआ और वर्ष 2019 में उसका लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के बाद कुछ दिनों तक उसके नाम को लेकर सियासी विवाद भी चला। अब प्रेक्षागृह की हालत यह है कि लोकार्पण के महज पांच वर्ष में ही प्रेक्षागृह टपकने लगा है। प्रेक्षागृह में ऊपर लगे टीनशेड में जगह- जगह छेद हो गए हैं, जिससे धूप व ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.