मऊ, अक्टूबर 1 -- मऊ। थाना जीआरपी प्रभारी राजकपूर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे पुलिस टीम ने उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से दो दिन पूर्व मुहम्मदाबाद गोहना में रेलवे कोच से मारपीट के मामले में फरार चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की शिनाख्त सन्नी वर्मा निवासी परसपुर बुढ़ावन थाना भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर, विनीत निवासी सुरहरपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना, पुनीत वर्मा निवासी सुरहरपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना, आशीष राजभर निवासी सुरहरपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना के रूप में की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.