लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पदनाम दे दिया है। पदनाम पाने वालों में वर्ष 1991 बैच के एल वेंकटेश्व लू और बीएल मीणा हैं और वर्ष 1992 बैच के नरेंद्र भूषण व अनुराग श्रीवास्तव हैं। इन अफसरों को पदोन्नति एक जनवरी को ही मिल गई थी। वेंटेश्वर लू समाज कल्याण विभाग और बीएल मीणा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में तैनात हैं। नरेंद्र भूषण ऊर्जा विभाग व अनुराग श्रीवास्तव नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में तैनात हैं। वर्ष 1991 बैच के अधिकारी राजेश कुमार सिंह को फिलहाल अपर मुख्य सचिव का पदनाम अभी नहीं मिला है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद पिछले वर्ष सितंबर में उन्हें कारागार सहित कई विभागों से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया था। मौजूदा समय वह होमगार्ड विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.