संतकबीरनगर, अप्रैल 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने चार निजी अस्पतालों का पंजीकरण वहां पर पंजीकृत चिकित्सकों के न रहने से निरस्त कर दिया। विभाग ने यह कार्रवाई आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा उठाई गई समस्या को संज्ञान में लेकर की। खबर को लेकर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजीकृत अस्पतालों की जांच करनी शुरू कर दी। सीएमओं ने इस जांच के लिए कमेटी भी गठित की है। विभाग की इस कार्रवाई से इन अस्पताल के संचालकों में खलबली मच गई है। आए दिन पंजीकृत नर्सिंग होम पर चिकित्सकों के न रहने की शिकायत जिले के आला अधिकारियों को शिकायतें मिलती रहती थीं। इस पर विभाग के द्वारा जांच करके कोरम भी पूरा कर लिया जाता रहा। हिन्दुस्तान ने बीते 1 अप्रैल के अंक में कागज में प्रशिक्षित चिकित्सक, मौके पर रहते हैं गायब न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.