संतकबीरनगर, अप्रैल 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सीएमओं के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजीकृत अस्पतालों का अभिलेखों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान जिन चिकित्सकों के नाम से अस्पतालों का पंजीकरण किया गया था वे मौके पर मौजूद नहीं मिले। इतना ही नहीं इन नर्सिंग होम पर मरीजों का अप्रशिक्षित कर्मियों के द्वारा उपचार किया जा रहा था। जिस पर टीम ने इन अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त कर दिया। वहीं दो नर्सिग होम का आयुष्मान का करार भी खत्म कर दिया। जिले में संचालित पंजीकृत अस्पतालों पर डाक्टरों की उपस्थिति के सत्यापन के लिए एसीएमओ डा.राम रतन, डा. शैलेंद्र कुमार सिंह, डा. मुबारक अली, राजेंद्र कुमार व शशिभूषण वर्मा के साथ टीम सबसे पहले अवध हास्पिटल पर पहुंची। वहां पर एक मरीज भर्ती मिला। जब संचालक से जिस डाक्टर के नाम से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.