सिमडेगा, मार्च 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की बैठक प्रखंड अध्‍यक्ष रामजतन सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर रामजतन सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय में शहीद बख्तर साय एवं शहीद मुंडल सिंह का शहादत दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाग लेने की अपील की गई। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड सचिव पीतांबर सिंह ने कहा कि शहीद बख्तर साय और मुंडल सिंह हमारे समाज के आदर्श रहे हैं। बैठक पर जगरनाथ सिंह, घनश्याम सिंह, धनेश्वर सिंह, बिरशु सिंह, महेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...