समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- समस्तीपुर। सरायरंजन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वह सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस बीच पुलिस ने कारवाई करते हुए चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 70 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावे 1 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 3 जिंदा गोली, 1 मैगजीन और 1 बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के अलीनगर लेवधन निवासी फूल मोहम्मद के पुत्र मो. चांद, मो. कलीम के पुत्र मो. सनाउल्ला, घनश्याम झा के पुत्र मृत्युंजय कुमार और सरायरंजन नौवाचक निवासी मो. नशीर के पुत्र मो. अरमान के रूप में हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.