गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर। रजही इलाके में रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर हुई बड़ी लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। चार अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर बालेंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और करीब 80 लाख रुपये के गहने व चार लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन और डीआईजी ने मंगलवार की दोपहर में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पीड़ित बालेंद्र सिंह से पूरी घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीमों को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने, संदिग्धों की पहचान करने और तकनीकी साक्ष्य जुटाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.