सहारनपुर, अगस्त 1 -- यूपी के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अगस्त को सहारनपुर आएंगे। वह रात्रि विश्राम में भी सहारनपुर में करेंगे। इसके साथ ही मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन की बैठक भी लेंगे। मुख्यमंत्री आने का पता लगते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे, जहां से सीएम का काफिला समीक्षा बैठक के लिए सर्किट हाउस रवाना होगा। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रशासन को मौखिक कार्यक्रम की जानकारी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री रात्रि प्रवास भी सहारनपुर में ही करेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.