मुंगेर, दिसम्बर 26 -- मुंगेर। पूरे विश्व मे कॉमेडी स्टार का दर्जा रखने वाले चार्ली चैपलिन की पुण्यतिथि पर मुंगेर में उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने उन्हें बफ्टा कलाकार सृष्टि भारती, विष्णु, इंतज़ार, डिम्पल वर्मा, कल्पश्वनी, अनिल कुमार की ओर से राजवीर हाउस, शादीपुर, मुंगेर में श्रद्धांजलि अर्पित कर उस महान कॉमेडियन को याद किया। फिल्म डायरेक्ट माधवेंद्र मेहता ने चार्ली चैपलिन की तरह कैप पहन कर उनके स्टाइल में उन्हें याद किया और कहा दुनिया का दूसरा चार्ली चैपलिन मुंगेर में पैदा हुआ, जिसे योग विश्वविद्यालय के पद्मविभूषण निरंजनानंद सरस्वती द्वारा सीसी टू नाम से अलंकृत किया गया। चार्ली चैपलिन 2 के रूप से पांच हजार तीन सौ छप्पन से ज्यादा लाइव शोज़ करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके मु...