नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह मारे गए दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क को मरणोपरांत अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान करेंगे। पेंटागन में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि चार्ली अपनी पीढ़ी के महान व्यक्तित्व थे, स्वतंत्रता के योद्धा और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने घोषणा की कि मैं जल्द ही चार्ली किर्क को मरणोपरांत 'प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' से सम्मानित करूंगा। इससे पहले ट्रंप ने कहा कि उटाह के एक कॉलेज परिसर में चार्ली किर्क की नृशंस हत्या से मैं अत्यंत दुखी और क्रोधित हूं। चार्ली ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और आज रात उनके चाहने वाले और जानने वाले सभी लोग सदमे और भय में हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह अमेरिका के लिए एक अंधकारमय क्षण है। उन्होंने कि...