आरा, सितम्बर 30 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो प्रखंड के परमानंद नगर में चल रहे चार्तुमास्य व्रत के समापन पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में जलभरी सह शोभायात्रा में शामिल होने के लिये हजारों की संख्या में श्रद्धालु परमानंद नगर से अगिआंव बाजार होकर प्रसिद्ध बहरी महादेव धाम मंदिर में आयेंगे। बहरी महादेव धाम स्थित सरोवर से पुरोहित के वैदिक मंत्रोचार के बीच जल का आहरण करेंगे। एक से सात अक्टूबर तक चलने वाली लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए रोहतास, भोजपुर, बक्सर और कैमूर सहित सभी जिलों के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। सात अक्टूबर को परमानंद नगर में अंर्तराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सात अक्टूबर की रात्रि सात बजे से 10 बजे तक भजन संध्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.