प्रयागराज, मार्च 4 -- प्रयागराज। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की प्रयागराज शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें चार वर्षीय कार्यकाल के लिए सुशील कुमार शुक्ल अध्यक्ष व अभिनय कोहली सचिव चुने गए हैं। उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शैंकी केसरा, छात्रसंघ अध्यक्ष अताउर रहमान व सदस्य रोहन को बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया। पूर्व अध्यक्ष गौरव मिश्र व सचिव राजेश कुमार पांडेय ने नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...