मैनपुरी, जनवरी 31 -- जिला अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों को उपचार दिए जाने के मामले के बाद सीएमएस धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को इमरजेंसी का निरीक्षण किया। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज को उपचार देने की घटना दो दिन पूर्व हुई थी। जिसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है। अस्पताल की इमरजेंसी में प्रकाश व्यवस्था को सुधारा गया है। मरीजों को भर्ती करने के लिए सात नए टेबिल (बेड) लगाए गए हैं। अब सड़क हादसों में घायल होने वाले सात मरीजों को एक साथ उपचार देने की व्यवस्था भी की गई है। प्रकाश व्यवस्था के लिए में नई लाइटें (चार्जिंग बल्ब)लगाए गए हैं। अब बिजली जाने पर अंधेरा नहीं होगा। मरीजों के बेड को भी अपडेट किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, मरीजों के गद्दे, तकिए और बेडशीट बदलने का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश प्रभारी सीएमए...