फतेहपुर, अप्रैल 6 -- खागा। अधिकारियों की प्रताड़ना से आहत होकर किसान द्वारा आत्महत्या मामले में जांच अधिकारी द्वारा चार्जशीट दाखिल करने की हीलाहवाली की जा रही है। मृतक किसान के परिजनों द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की विवेचना कर रहे अपराध निरीक्षक को जमकर फटकार लगाई और जल्द से जल्द रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव पाई निवासी किसान मक्खन सिंह उर्फ रविकरन ने बीते एक जुलाई को अपनी गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मृतक किसान ने मरने से पहले से एक सुसाइट नोट लिख छोड़ा था, जिसमें चकबंदी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत तत्कालीन उपजिलाधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जान दे दी। मृतक के परिजन आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.