झांसी, दिसम्बर 30 -- सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में महिला द्वारा चोरी का मामला सामने आया है। शातिर महिला ने पांच हजार उड़ा दिए और चलती बनी। ह दुकान पर मोबाइल फोन का चार्जर खरीदने के नाम पर पहुंची थी। उसने दुकानदार का ध्यान भटकाकर गल्ले से पांच हजार उड़ा दिए। यह घटना तब सामने आई जब दुकान में लगे कैमरे खंगाले गए। मामला चार दिन पहले का बताया जा रहा है। दुकानदार भोला मोबाइल शॉप एंड गिफ्ट सेंटर के संचालक ने मामला दर्ज कराया है। । पीड़ित ने बताया कि महिला दुकान में आई थी। उसने सेल्समैन को अपनी बातों में उलझाया और कांच के काउंटर के अंदर रखे पांच हजार उठाकर पर्स में डाल लिए। इसके बाद वह महिला चली गई। जब कैश मिलान किया गया तो पांच हजार कम निकले। कैमरे देखे तो ये घटना सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरु कर दी है। घटना 26 दिसम्बर...