फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद की चारो विधानसभा क्षेत्रों में 111 मतदेय स्थल बढ़ना तय है। राजनीतिक दलों ने इस पर सहमति दे दी है। सूची में सर्वाधिक ततदेय स्थल भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। जबकि सबसे कम मतदेय स्थल फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र में बढ़ाये गये हैं। मतदेय स्थल सूची को अंतिम रूप देने को सांसद, विधायकों के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी थी। इस बैठक मेंे आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थल सूची पर चर्चा की गयी जिसमें राजनीतिक दलों ने किसी प्रकार की कोई आपत्ति नही की और इस तरह से जो आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थल सूची थी उस पर सहमति प्रदान कर दी गयी है। इस तारह से अब कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में 470, अमृतपुर में 379, फर्रुखाबाद सदर में 413 और भोजपुर में 380 मतदेय स्थल होंगे। चारो विधानसभा...