सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिकहरा कोहड़ा गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने दोनों घरों में छत के रास्ते घर में घुसे और 10 लाख रुपये से अधिक का जेवरात लेकर फरार हो गए। वहीं एक पीड़ित परिवार घटना की जानकारी होने पर चोरों का पीछा किया तो आरोप है कि चोर फायरिंग करने लगे। इससे पीछा कर रहे लोग दहशत में आ गए और वापस लौट आए। मामले की जानकारी होने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि फायरिंग नहीं हुई है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिकहरा कोहड़ा गांव निवासी मोहम्मद शकील ने बताया कि वह कमरे में सोए थे। शनिवार की रात करीब 12:30 बजे घर के ऊपरी तल पर रह रहे बेटों ने सूचना दी की उन लोगों के कमरों का फाटक बाहर से बंद कर दिया गया है। जब तक वह ऊपर...