एटा, सितम्बर 3 -- चारा लेने गया किशोर लापता हो गया। देर रात घर न पहुंचने पर चिंता हुई और गांव में जाकर तलाश किया। किशोर का पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने रातभर झाड़ियों में तलाश किया और घरवालों ने भी कॉल कर रिश्तेदारी में जानकारी की। किशोर का पता नहीं चल सका। पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मारहरा के गांव बुढर्रा निवासी सीताराम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को 14 वर्षीय बेटा संदीप चारा लेने की कहकर घर से निकला। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। देर रात तक घर न लौटने पर घरवालों ने तलाश किया। गांव में जानकारी की और दोस्तों से भी जानकारी की। बेटे का पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किशोर को तलाश किया। किशोर का पता नहीं चल सका है। पु...