पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया जिले के रघुवंश नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक नाबालिग लड़की की मक्के के खेत में दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को भड़क उठा। बिहारीगंज-बड़हरा मुख्य सड़क राजघाट, लाइन टोला व बिहारीगंज-बनमनखी रेल खंड के महिखण्ड हॉल्ट के समीप करीब चार घंटे तक जाम कर दिया। साथ ही महिखंड हाल्ट पर शव रख प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चला। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे ग्रामीणों को एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते दिन में 10 बजे बिहारीगंज से बनमनखी जाने वाली ट्रेन एक घंटे तक रुकी रही। बिहारीगंज से धमदाहा जाने वाली सड़क पर आवागमन बाधित रहा। मृतका की मां ने बताया कि बेटी पशुओं के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.