एटा, जुलाई 17 -- चारा लेकर लौट रहे किसान को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैं। थाना नयागांव के गांव गलारपुर निवासी कायम सिंह (60) बुधवार शाम को खेत पर चारा काटने गए थे। खेत से चारा काटने के बाद घर लौट रहे थे। गांव आने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उसी समय वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई। घरवालें मौके पर पहुंचे। वृद्ध मृतवस्था में पड़े मिले। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मामले में बेटा गौरव ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध तहरीर दी है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो ग...