बगहा, जुलाई 5 -- शनिचरी, एक संवाददाता। शनिचरी में शनिवार को चारा काटने के दौरान चारा मशीन का हैंडल छूटने से किसान को गंभीर चोटें आई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना पटखौली गांव के वार्ड-14 की बताई जा रही है। किसान की पहचान स्व. सरल ठाकुर के पुत्र हीरालाल ठाकुर (35) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कृष्णमुरारी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस गई थी। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह में हीरालाल ठाकुर मवेशी के लिए चारा मशीन से चारा काट रहे थे। इसी दौरान तेजी से मशीन चलाने में उनके हाथ हैंडल छूट गया। वे हैंडल पर ही गिर गये। हैंडल पर लटके-लटके दो-तीन बार तेजी से घुमने के कारण उन्हें गंभीर चोटे सिर समेत शरीर के अन्य जगहों पर आईं। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.