कोडरमा, दिसम्बर 31 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सागर यादव (पिता-कमलेश यादव), निवासी लख्खीबागी तथा बृजेश मिस्त्री (पिता-रामदूत मिस्त्री), निवासी जेपी नगर के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान चाराडीह के पास अचानक दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.