सहारनपुर, फरवरी 11 -- नगर पंचायत छुटमलपुर के 10 सभासदों ने विगत माह की 19 जनवरी को मुख्यमंत्री जनता दरबार में पंहुचकर अपने इस्तीफे सौंपे थे। सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन पर विकास कार्यों में भागीदारी से वंचित रहने के कारण बताकर स्वेच्छा से त्यागपत्र दिए थे। सभासदों द्वारा दिए गए त्यागपत्रों को शासन ने मंडलायुक्त सहारनपुर को भेजकर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को सूचनार्थ प्रेषित करने के आदेशों के बाद अपर जिलाधिकारी ने अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी है।पत्र में वार्ड 13 के आदिल, वार्ड 12 के नवाब अंसारी, वार्ड आठ की दिलजहाँ प्रवीन व वार्ड 5 की रेशमा के नामों का उल्लेख त्यागपत्र देने वाले सदस्यों में है। अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी ने बताया कि चारों सभासदों के त्यागपत्र संबंधी पत्र चेयरपर्सन समा प्रवीण ...