लखनऊ, अप्रैल 2 -- - ऑटो व ई-रिक्शा की अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी - डीएम ने चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया - उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम व नगर आयुक्त भी रहे मौजूद लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर शौचालय, पिंक बूथ और पुलिस चौकी को शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही स्टेशन परिसर के सामने ऑटो-ई-रिक्शा की अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात डीएम विशाख जी ने कही। वह बुधवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चारबाग रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों के लिए रेलवे की जमीन पर स्थित यूटिलिटी शिफ्टिंग व स्टेशन के सामने ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्याओं के समाधान के लिये रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.