बांदा, अगस्त 1 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में एक सात वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही वह चिल्लाई कि पापा किसी ने काट लिया। पिता ने टार्च लगाकर देखा तो सांप था। परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मरका थानाक्षेत्र के मुड़वारा गांव निवासी सात वर्षीय श्रृष्टि पुत्री जितेंद्र सिंह परिवार के साथ चारपाई में सोई थी। उसका हाथ चारपाई से नीचे लटका था। सुबह करीब तीन बजे उसकी अंगुली में सांप ने काट लिया। इससे वह जोर से चिल्लाई। रोते हुए बोली, पापा कीड़े ने काट लिया। पिता ने आनन फानन में टार्च जलाकर देखा तो काला सांप था। पिता जोर से चीख पड़ा। आवाज सुनकर परिवार के लोग जग गए आनन फानन निजी वाहन से मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में...