भागलपुर, मार्च 24 -- थाना क्षेत्र के मिरहट्टी मोड़ के समीप रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार और चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 टीम को दी। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी पहचान अठगामा गांव निवासी मिथुन कुमार और चंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। चारपहिया वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.