रुडकी, मई 3 -- चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को एसडीएम रुड़की लक्ष्मी राज चौहान द्वारा नारसन बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जहां यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षा कक्ष की व्यवस्था की गई। जिसमें कूलर, पंखा एवं बैठने की उचित व्यवस्था के साथ मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराये गए। एसडीएम रुड़की ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि नारसन बॉर्डर पर चारधाम यात्रियों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत पर्याप्त संख्या में काउंटर स्थापित किए जाएं। ताकि अधिक भीड़ की स्थिति में भी तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो। चिकित्सा अधिकारी नारसन को निर्देश दिए गए कि यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए बॉर्डर पर मेडिकल हेल्थ काउंटर की स्थापना की जाए। स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.