नई दिल्ली, फरवरी 15 -- उत्तराखंड में इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व गंगोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी है। दरअसल, क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत प्रदेश के आठ और शहरों को हेली सेवा से जोड़ने की तैयारी है। इनमें से पांच रूटों पर हेली सेवाओं के संचालन को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में शुक्रवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की सीईओ सोनिका ने जानकारी दी। उन्होंने बताया, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री रूट पर हवाई सेवा शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए गंगोत्री से आधा किलोमीटर पहले हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। इसका 80 फीसदी काम हो चुका है। यमुनोत्री के लिए हेली सेवा को खरसाली में हेलीपैड बनाया गया है। उकाडा की सीईओ सोनिका ने यह भी बताया कि उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.